सपा जिलाध्यक्ष ने सौंपी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी’ का परिनिर्वाण दिवस मनाने की जिम्मेदारी

फ़र्रुख़ाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक ’6 दिसंबर 2025 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी’ का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद फ़र्रुख़ाबाद की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
सदर विधानसभा प्रभारी ज़िला उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह यादव (एडवोकेट) को बनाया गया है। अमृतपुर विधानसभा’ प्रभारी ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. नवरंग सिंह यादव को बनाया गया है। भोजपुर विधानसभा’ प्रभारी ज़िला उपाध्यक्ष सिराजुल अफ़ाक ‘मुन्ना’ को बनाया है। कायमगंज विधानसभा प्रभारी ज़िला अध्यक्ष छात्र सभा श्री हर्ष गंगवार को बनाया गया है।
सभी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि सभी अपनी-अपनी विधानसभा में समस्त पदाधिकारी गण,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,समस्त पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि,नौजवान साथियों,तथा कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत सूचना देकर आपके द्वारा निर्धारित स्थान पर कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार करें तथा उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।