कन्नौज: बिजली बिल राहत योजना में लगे दर्ज़नो कैम्प, 494 उपभोक्ता हुए लाभान्वित

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया है कि “बिजली बिल राहत योजना–2025” के अंतर्गत आज जनपद कन्नौज के विभिन्न ग्रामों एवं मोहल्लों—आज दिनांक 08.12.2025 को “बिजली बिल राहत योजना” 2025 के अन्तर्गत जनपद कन्नौज में ग्राम फिरोजपुर तारन, गोधनी, खैरनगर, बहादुरपुर, पटेल नगर, सतौरा, रूरा, अहमदपुर रौनी, पैथाना, सुल्तनापुर एवं मो० बड़ा बाजार, काजीटोला, ग्राम जलखरिया, किशई जगदीशपुर, सिंहपुर, कैरवा, डिंगरी, उधारनपुर, नगला पीपल, कुंवरपुर बनवारी, अमरौली, मुर्रा, लालपुर, गढ़िया बलिदासपुर में विशेष कैम्पों का सफल आयोजन किया गया।

इन कैम्पों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 494 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही योजना का लाभ प्राप्त करते हुए अपने बकाया बिलों का निस्तारण कराया। आयोजित कैम्पों में उपभोक्ताओं द्वारा कुल ₹28.27 लाख की धनराशि जमा की गई, जिससे योजना के प्रति जनमानस की सकारात्मक प्रतिक्रिया स्पष्ट होती है। 

कल मढहरपुर‚ ककलापुर‚ लिलुइया‚ जगनपुरवा‚ रामपुर मझिला‚ जलालपुर‚ बडा बाजार‚ रंगियनपुरवा‚ पुरानी ठठिया‚ हैवतपुर कटरा‚ हिम्मतपुर‚ मधुपुर‚ भानपुर‚ सवापुर‚  सिंहपुर‚ कबीरपुर‚ बखरिया‚ रौरी‚ हाथिन‚ बडा महोना‚ सिमरापार‚ किस्तियापुर‚ व पायेपुर्वा में कैम्प आयोजित किए जाएगे।

विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि योजनांतर्गत कैम्प आगे भी निर्धारित तिथियों पर लगाए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें।