कन्नौज : प्रशिक्षु कलेक्टर ने किया रैन बसेरा और अलावों का निरीक्षण 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज शाम असिस्टेंट कलेक्टर/ प्रशिक्षु आईएएस अफसर अर्पित कुमार द्वारा मोहल्ला सरायमीरा बस स्टॉप स्थित रैन बसेरा व विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर स्थित शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया। रैन बसेरे की व्यवस्थाओ एवं यहां जल रहे अलाव पर उन्होंने सन्तुष्टि जताई। विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित शेल्टर होम के निरीक्षण में व्यवस्थाएं अच्छी एवं पर्याप्त पाई गई परन्तु भवन की क्षमता का पूर्ण रूप से उपयोग बढ़ाए जाने हेतु प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद कन्नौज  के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए वर्तमान में कुल 07 स्थानों क्रमशः रेलवे स्टेशन पर 02 प्याइन्ट, बस स्टॉप स्थित रैन बसेरा, बस स्टॉप के सामने पुलिस चौकी, विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित शेल्टर होम, कलेक्ट्रेट परिसर में 02 प्वाइन्ट पर अलाव जलाए जा रहे है। ठण्ड बढ़ने पर पालिका द्वारा विभिन्न और स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।