बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 एसआईआर के अंतर्गत निर्वाचन नामावली के सुव्यवस्थित एवं सटीक संकलन हेतु विकास खंड कन्नौज एवं जलालाबाद में चल रहे ऑनलाइन मैपिंग कार्य का निरीक्षण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सदर अर्पित कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान अर्पित कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन मैपिंग कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए। कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 निर्वाचन कार्य का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि को सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए तथा मैपिंग कार्य में तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन किया जाए।

