राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई प्रि ट्रायल बैठक

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आयोजित हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित हुई।
विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ज्योत्सना यादव ने आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने उद्देश्य से जनपद न्यायालय कन्नौज के मीटिंग हॉल में प्री-ट्रायल बैठक आयोजन किया गया। आयोजित बैठक मे हरि प्रसाद अपर जिला जज प्रथम, ज्योत्सना यादव सिविल जज (सी०डि०) प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विजय कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं अन्य प्रशानिक अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर जिला जज प्रथम नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हरि प्रसाद द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया तथा बैठक मे प्रशासन की तरफ से उपस्थित नोडल अधिकारी विजय कुमार मिश्र द्वारा प्रस्तावित कुल 54995 वादों की अद्यतन सूची प्रस्तुत की गयी, जिसके अवलोकन उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त प्रशानिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।