कन्नौज : चार बच्चो को बाल श्रम से मुक्त करा पुनर्वासित किया गया

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तीकरण व पुनर्वासन विशेष अभियान में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी प्रभारी थाना ए0एच0टी0 मय टीम व नवनीत श्रीवास्तव श्रम प्रवर्तन अधिकारी व चाइल्ड लाइन प्रभारी तौसीफ द्वारा संयुक्त रूप से थाना छिबरामऊ क्षेत्र के पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास, ईट भट्टो, होटल ढाबे, मकेनिक की दुकाने, बस स्टेण्ड आदि  स्थानों पर बाल श्रम रोकथाम अभियान के अंतर्गत भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजक को बालश्रम के बारे मे जागरुक किया गया । उक्त अभियान के दौरान 04 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा निरीक्षण टिप्पणी काटी गयी । अभियान के दौरान शासन एंव प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर- 1090,1098,108,112,1076 व 181 आदि के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी ।