कन्नौज: बिजली बिल राहत योजना कैम्प में 507 उपभोक्ताओं को मिली राहत

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया है कि “बिजली बिल राहत योजना–2025” के अंतर्गत आज जनपद कन्नौज में बसीरापुर भाट, सिमरापुर, अशोक नगर, लोहामढ़, अगौस, जलालपुर, भदौसी, आंटी, मलगवां, आनंदीपुर्वा, पठकाना, शिवाजी नगर, ग्राम मायापुर्वा मधुपुरी, बगुलियाई, पालपुर, डडौनी, मनिकापुर, रौतामई, बटेला, रौरा, भूड़ा, रामकिशन नगर एवं जलालाबाद में कैम्पों का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत 507 उपभोक्ताओं के द्वारा योजना का लाभ उठाया गया और आयोजित कैम्पो के दौरान धनराशि रू0 22.08 लाख उपभोक्तओं द्वारा जमा किया गया है।

उन्होंने बताया कि कल 12 दिसम्बर को चौधरियापुर‚ बरौली‚ धरमपुर‚ मनसुखपुरवा‚ सिपाही ठाकुर‚ मानपुर‚ भुन्ना‚ बलारपुर‚ सांडा‚ शाहजहांपुर‚ बहादुरपुर‚ भूडपुर्वा‚ धीरपुर‚ नेकपुर‚ परौर‚ रामपुर‚ रतनपुर‚ महमूदपुर खास‚ नवादा‚ हाजिरपुर‚ भवानी सराय‚ मिर्जापुर में आयोजित किए जाएगे।