कन्नौज: डिजिटाइजेशन पूरा, मैपिंग में भी सबसे आगे सदर तहसील

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ एस आई आर में कन्नौज सदर पहले स्थान पर, मैपिंग में भी सदर ने बाजी मारी 65.56 फीसदी मैपिंग पूर्ण। छिबरामऊ 61.64 फीसद मैपिंग के साथ दूसरे और 51. 96 प्रतिशत के साथ तिर्वा तीसरे स्थान पर। जिले की आज नवीनतम सूचना मिलने तक 60.03 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी थी। सदर तहसील में तहसीलदार/ सहायक कलेक्टर आईएएस अर्पित कुमार स्वयम मैपिंग कर कार्मिको का उत्साहवर्धन करते दिखे। तिर्वा की खराब स्थिति के बाद सीडीओ स्वयम जुटे, मढ़पुरा, कलसान और इंदरगढ़ में नए सबमिशन सेंटर खुलवाकर कराई मैपिंग कार्य मे प्रगति। कलसान में तो विधायक तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत भी उत्साहवर्धन करने पहुंचे।