कन्नौज: ग्राम करनौली में आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर, 452 ग्रामीणों ने लिया लाभ

बृजेश चतुर्वेदी

लखनऊ।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ के पब्लिक हेल्थ आउटरीच कैंप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कन्नौज के ब्लॉक छिबरामऊ स्थित ग्राम करनौली में आज आयुष विभाग निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया।शिविर का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन ग्राम प्रधान पति यदुनाथ सिंह यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि इससे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श अपने ही गांव में सहज रूप से प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी तथा योग पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित जांच, परामर्श, उपचार एवं औषधि वितरण की निःशुल्क सेवाएँ प्रदान कीं। के साथ ही ग्रामीणों को विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से बचाव, सही आहार-विहार, जीवनशैली में सुधार तथा योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक किया गया। आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने हेतु ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्यक्षेत्र में लाभान्वित किया जा सके। 

 आयुष विभाग की टीम में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रमन वर्मा व फार्मासिस्ट ललित अवस्थी, यूनानी चिकित्सक डॉ. मो. साकिब व फार्मासिस्ट कमस्ददीन खान, होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. कोमल राठौर व फार्मासिस्ट विनय प्रताप, तथा योग प्रशिक्षक शिव प्रताप शामिल रहे। टीम द्वारा कुल 452 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक औषधियाँ एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ आदित्य निरूपण सिंह, रिजवान सहित आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथ विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।