बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया है कि “बिजली बिल राहत योजना–2025” के अंतर्गत जनपद कन्नौज में चौथरियापुर, बरौली, हरेईपुर, धर्मपुर, मन्सुखपुर्वा, मोतीपुर्वा, भुन्ना, बलारपुर, सांडा, शाहजाहंपुर, सिपाही ठाकुर, मानपुर एवं ग्राम हाजिरपुर, मिर्जापुर, भवानीसराय, रामपुर, परौर, बहादुरपुर, रतनपुर, महमूदपुरखास, नवादा, नेकपुर, भूडपुर्वा एवं धीरपुर में कैम्पों का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत 612 उपभोक्ताओं के द्वारा योजना का लाभ उठाया गया और आयोजित कैम्पो के दौरान धनराशि रू0 37.28 लाख उपभोक्तओं द्वारा जमा किया गया है।
उन्होंने बताया कि कल मिश्रीपुर‚ अटारा‚ फगुआ‚ कचाटीपुर‚ जलापुर‚ सिपाही ठाकुर‚ सरायगली‚ जनेरी‚ चौकी मुस्तफाबाद‚ कडेरा‚ द०खुडावा‚ तिर्वा रोड‚ कुसुमखोर‚ लालीपुर‚ खेमकरन नगला‚ भौराजपुर‚ औराई‚ बूंचपुर‚ विराहिमपुर‚ विशम्भरपुर‚ विचपुर्वा व सहरोई में आयोजित किए जाएगे।

