कन्नौज: बड़ी संख्या में निरस्त हो रहे ऋण आवेदनों पर डीएम ने बैंकर्स समितिकी बैठक में जताई चिंता

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लंबित आवेदनों के निस्तारण पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारित कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और केनरा बैंक द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति न होने की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष का आधा समय बीत चुका है, इसलिए सभी बैंक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। इसका उद्देश्य अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, एक जनपद एक उत्पाद योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी ठोस रणनीति बनाने को कहा गया।

बैठक में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान पर भी चर्चा हुई, जो 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य उन खाताधारकों की बैंक जमा धनराशि की पहचान कर उनके वास्तविक वारिसों तक पहुंचाना है, जिनका धन किसी कारणवश दावा न किए जाने के चलते वर्षों से निष्क्रिय पड़ा हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार राजकुमार लोधी, अग्रणी जिला प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लंबित आवेदनों के निस्तारण पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारित कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और केनरा बैंक द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति न होने की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष का आधा समय बीत चुका है, इसलिए सभी बैंक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। इसका उद्देश्य अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, एक जनपद एक उत्पाद योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी ठोस रणनीति बनाने को कहा गया।

बैठक में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान पर भी चर्चा हुई, जो 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य उन खाताधारकों की बैंक जमा धनराशि की पहचान कर उनके वास्तविक वारिसों तक पहुंचाना है, जिनका धन किसी कारणवश दावा न किए जाने के चलते वर्षों से निष्क्रिय पड़ा हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार राजकुमार लोधी, अग्रणी जिला प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।