बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में आयोजित हो रही नवोदय परीक्षा के समस्त परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
आज जनपद कन्नौज में आयोजित हो रही नवोदय परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, संचालन एवं रिकॉर्डिंग की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से जांच की गई।
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की समुचित व्यवस्था जैसे मौलिक सुविधाओं की समीक्षा कर केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत केंद्रों पर तैनात पुलिस बल द्वारा सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराई गई।

