भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एंव सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण सांगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक व सांगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क अभियानों को और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती से ही सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों, जनसंवाद कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठनात्मक सक्रियता और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक को आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी और संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।