बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिले के ग्राम झउआ मदनापुर में ऐतिहासिक दंगल में अखिल भारतीय पीडीए दंगल कमेटी की तरफ़ से विराट दंगल का आयोजन में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता सौरभ रतन यादव सेक्टर प्रभारी व पहलवान् आधार बाबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कन्नौज के सभी वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पहुँचकर दंगल का शुभारम्भ करवाया जिसमे मुख्य रूप से तिर्वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह बघेल, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव युवा सपा नेता आशीष यादव, वरिष्ठ सपा नेता बाल कृष्ण यादव (डमरूवाले), संजीव यादव प्रदेश महासचिव मजदूर सभा, वीरेंद्र कटियार ब्लाक अध्यक्ष सपा मो 0 तुफ़ैल अहमद विधानसभा उपाध्यक्ष, प्रभात यादव (मोनू ) गोविंद कठेरिया सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि 2027 में सपा सरकार आयेगी तो और भी खेलो को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा श्रद्धेय नेता जी की इस विरासत को और मजबूती से आगे बढ़ाएँगे और उत्तर प्रदेश में खेल को और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन समाजवादियों ने हमेंशा दिया और आगे मौका मिलेगा और सम्मान किया जायेगा।दंगल में आये हुये पहलवानों को सभी सपा नेताओं ने सम्मानित किया।
