फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आपको अवगत कराना है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार दिनांक 23.12.2025 दिन मंगलवार को आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय पर प्रातः 11ः00 बजे ’महान समाजवादी, हिन्दुस्तान में गांव गरीब किसान की जमीनी राजनैतिक क्रांति के अग्रदूत, भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जी की जयंती’ के अवसर पर ’किसान दिवस’ के रूप में श्रद्धांजलि सभा/गोष्ठी आयोजित कर जयप्रकाश जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों और देश और समाज के प्रति उनके योगदान की चर्चा हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। अतएव उपरोक्त कार्यक्रम में आप समस्त सम्मानित समाजवादी-जन/ जनप्रतिनिधि/पूर्व जनप्रतिनिधि/जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगण/समस्त फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगण/विधानसभा/नगर/ब्लॉक अध्यक्षगण तथा सभी समाजवादी विचारक सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी सपा जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जी की जयंती : किसान दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी
