फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज फर्रुखाबाद में पार्टी विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष नामित किया है।
जानकारी देदें कि आज राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम खिलाड़ी यादव ने फर्रुखाबाद में पार्टी विस्तार के लिए फतेहगढ़ निवासी निर्दोष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाकर जिले की कमान दी है। इस अवसर पर निर्दोष कुमार ने कहा कि पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझे जिले की कमान दी है पार्टी की जिम्मेदारी संभालते हुए जिले में जल्द ही कार्यकारिणी घोषित करेंगें। पार्टी को जिले में मजबूती प्रदान करेगें।
निर्दोष कुमार बने राष्ट्रीय विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष