कृष्ण कुमार यादव बने फर्रुखाबाद के एआरटीओ प्रशासन

‘‘उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में एआरटीओ के तबादले‘‘
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)
कृष्ण कुमार यादव को सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन फर्रुखाबाद बनाया गया,वहीं चंपालाल को सहायक संभागीय परिवर्तन अधिकारी प्रशासन (एआरटीओ) सिद्धार्थ नगर बनाया गया। अशोक कुमार श्रीवास्तव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद बनाया गया। कौशल कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन सोनभद्र बनाया गया। हरि ओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन बदायूं बनाया गया। वैभव सोती सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन द्वितीय दल लखनऊ बनाया गया। सत्येंद्र कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवर्तन अधिकारी एआरटीओ द्वितीय दल मथुरा बनाया। मानवेंद्र प्रताप सिंह सहायक संभागीय (एआरटीओ) अधिकारी प्रशासन सहारनपुर बनाया गया। विंध्याचल कुमार गुप्ता सहायक संभागीय अधिकारी परिवर्तन एआरटीओ प्रथम दल कानपुर बनाया गया। विनय कुमार सिंह सहायक संभागीय ए आरटीओ अधिकारी प्रशासन आगरा बनाया गया।