लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तैयारियां अब पूरी गति पकड़ चुकी हैं। सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी जारी है। कांग्रेस सत्ता में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है, तो भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में अपनी खोई हुई सत्ता को वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी अपने तीसरे कार्यकाल को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच, भाजपा के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली चुनाव प्रचार में उतरने की खबर आ रही है। योगी आदित्यनाथ के प्रचार से भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं।
