फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो एंव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अवधपुरी करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर पंजीकृत की है। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव नें प्रमोद बाथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।
दर्ज कराए गए मुकदमे में सपा जिला अध्यक्ष ने कहा है कि प्रमोद बाथम ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र पोस्ट की है जिससे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस ने एफआई आर पंजीकृत कर मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक इमरान फरीद को दी है।
