जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने श्रीरामनगरिया मेला में विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

‘‘मेले को पहली बार मिला 30 लाख का सरकारी अनुदान‘‘

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  जनपद प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सुबह करीब 11 बजे मेला रामनगरिया पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन के सामने प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी अमरपाल सिंह, मेला कोतवाली प्रभारी भोलेन्द्र चतुर्वेदी, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार सहित जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण, रोजगार और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की प्रदर्शनी से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, बीरेंद्र सिंह राठौर, भाजपा नेता रमला राठौर, पूर्व विधायक महरम सिंह के पुत्र दिनेश सिंह उर्फ अन्नू, मेला लिपिक संजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा रामनरेश गौतम, विमल कटियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

मेरा रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि मेले को जल्द ही पूर्ण रूप से सरकारी रूप दिया जाएगा उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले के लिए 30 लख रुपए सरकारी अनुदान दिया गया है और इसे और भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांचाल भूमि पर लगने वाला मेला रामनगरिया मिनी कुंभ है मंत्री ने यह भी कहा कि प्राचीन काल से लगने वाला यह मिला अभी तक पूर्ण सरकारी नहीं हो पाया लेकिन जिसमें लिखा आयोजन प्रशासन करता हो सारी व्यवस्थाएं प्रशासन देखा हो वह एक तरीके से सरकारी मिला है वह प्रतिवर्ष मेल को अनुदान दिलाने का प्रयास करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेले में व्यवस्था और कानून बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है तथा सुरक्षा का जुम्मा भी प्रशासन का ही है। संबंधित अधिकारी सक्रिय रहकर मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हों उन्होंने मेले में आए हुए सभी वासियों को शुभकामनाएं दीं।