नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आप सांसद ने कहा कि बीजेपी ने किसी गहरी साजिश के तहत पंजाब में धार्मिक उन्माद पैदा करने के लिए यह चाल चली है और गुरुओं का अपमान किया। गुरुओं के नाम पर झूठा वीडियो बनाया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरु शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया, लेकिन बीजेपी ने यह शब्द डाल कर एक फर्जी वीडियो बनाया और प्रचारित किया।
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर सिख गुरुओं की कथित बेअदबी का आरोप लगाते हुए एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है। आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए फर्जी वीडियो बनाकर गुरुओं का अपमान किया। बीजेपी के शीर्ष पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर झूठा वीडियो देश भर में फैलाया गया। संजय सिंह ने कहा कि इस गुनाह के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को दरबार साहिब जाकर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सिख समाज की भावनाओं को आहत करने वाले बीजेपी नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फॉरेंसिक जांच में भी सच सामने आ चुका है और पंजाब पुलिस ने गुरुओं का अपमान करने वालों पर एफआईआर दर्ज की है।
बीजेपी का नाम भारतीय झूठा पार्टी होना चाहिए
शनिवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी पूरी दुनिया में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। बीजेपी का नाम भारतीय झूठा पार्टी होना चाहिए। बीजेपी का चरित्र ही धार्मिक उन्माद फैलाकर व धर्म के नाम पर झगड़े करवाना कर देश का माहौल खराब करना है। बीजेपी के धार्मिक उन्माद फैलाकर देश का माहौल खराब करने के हजारों उदाहरण हैं लेकिन अब बीजेपी ने जो काम किया है, वह अत्यंत गभीर है।
बीजेपी ने किया गुरुओं का अपमान
आप सांसद ने कहा कि बीजेपी ने किसी गहरी साजिश के तहत पंजाब में धार्मिक उन्माद पैदा करने के लिए यह चाल चली है और गुरुओं का अपमान किया। गुरुओं के नाम पर झूठा वीडियो बनाया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरु शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया, लेकिन बीजेपी ने वीडियो यह शब्द डाल कर एक फर्जी वीडियो बनाया और पूरे देश में प्रचारित किया।
आप का भाजपा पर आरोप : धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए गुरुओं के नाम से बनाया फर्जी वीडियो : संजय सिंह

