महारानी लक्ष्मी बाई की पेंटिंग के लिए छात्रा जेशिका सक्सेना को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय प्रोजेक्ट पहल बीर गाथा 5 के माध्यमिक चरण में मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कॉलेज कक्षा 11 की छात्रा कुमारी जेशिका सक्सेना का चयन बीरांगना रानी लक्ष्मीबाई विषय पर पेंटिंग के आधार पर किया गया है। छात्रा को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से २६ जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
कु० जेशिका सक्सेना को 10000 रुपये का नकद पुरस्कार और विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2026 देखने का अवसर मिलेगा। छात्रा का चयन कॉलेज, जिले तथा राज्य के लिये सम्मान का विषय है, कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन त्रिपाठी और प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रा को इस उपलब्धि के लिये शुभकामनायें व बधाई दी है।
छात्रा के पिता राजीव सक्सेना ने बताया कि छात्रा को बचपन से ही चित्रकला में रुचि है। जिसका परिणाम उन्हें देखने को मिला ये बहुत गर्व महसूस करते हैं। शिक्षिका पूनम शुक्ला ने बताया कि छात्रा विद्यालय व जनपद स्तर पर कई बार विजेता रह चुकी है। जेसिका ने न केवल परिवार बल्कि विद्यालय, जनपद व उत्तर प्रदेश राज्य को भी गौरवान्वित किया है।