बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और प्रशिक्षु आईएएस अफसर अर्पित कुमार द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों एवं उनके स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक कन्नौज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार कन्नौज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए इसके लिए सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही जिला कारागार में आने वाले नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे एवं निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें।

