बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर के सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वाधान में 1 जनवरी से दिनांक 31 जनवरी तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय रोड सेफ्टी क्लब द्वारा बिना हेलमेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की जांच करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय नोडल डॉ प्रेम प्रकाश यादव एवं कोऑर्डिनेटर डॉ नेहा मिश्रा के निर्देशन मे रोड सेफ्टी क्लब की छात्राओं ने उत्साहित होकर जागरूकता अभियान मे प्रतिभाग किया। छात्राओं को पैदल, जेब्रा क्रासिंग, दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन से सम्बंधित यातायात के नियमों के बारे में समझाया और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला मे ई एल सी प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर के प्रयासों से छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु एवं मतदान मे प्रतिभाग हेतु जागरूक किया गया। प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गयी। महाविद्यालय से डॉ पी पी यादव, अंबरीन फातिमा, शैलेन्द्र कुमार, डॉ नेहा मिश्रा, नूपुर उपाध्याय एवं अजीत कुमार सिंह साथ ही किरण ने उपस्थित होकर जागरूकता अभियान को सफल बनाया।

