‘‘पीड़ितों से मिले कांग्रस सांसद , बोले- न्याय के लिए लड़ेंगे‘‘
‘‘लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने इंदौर के बॉम्बे अस्पताल का भी दौरा किया‘‘
‘नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भागीरथपुरा में प्रभावित परिवारों और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। इस दौरे का उद्देश्य जमीनी हकीकत को समझना और पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रकट करना था, जबकि कांग्रेस ने इस संकट के लिए लंबे समय से सत्ता में रही भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर के बॉम्बे अस्पताल का भी दौरा किया और दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की, जिनका वहां इलाज चल रहा है। कांग्रेस नेता का यह दौरा प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने और जमीनी हालात को समझने के उद्देश्य से किया गया है। गांधी ने दूषित पानी की घटना से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए भागीरथपुरा इलाके का भी दौरा किया। कांग्रेस ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। यहां वे दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और भागीरथपुरा इलाके के प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
क्या यही है सरकार का अर्बन मॉडल
भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अबर्न मॉडल की बात करती है लेकिन पानी पीने से मौतें हो रही है। क्या सरकार का अबर्न मॉडल यही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले गीता बाई के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे पैदल ही जीवनलाल के घर पहुंचे। वहां से वे सभी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए संस्कार उद्यान में पहुंचे। रहवासियों ने राहुल गांधी को बताया कि अभी भी क्षेत्र में कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है। वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जगह-जगह लोग राहुल गांधी को आवाज लगाकर उन्हें क्षेत्र की परेशानियां बताने की कोशिश करते रहे थे।
मोदी के नए भारत में लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में, जहां लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, वहां पूरे देश में सवाल उठने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर कांग्रेस इंदौर में स्वच्छ हवा और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए न्याय और समाधान की मांग करेगी। इंदौर के भागीरथपुरा में पानी दूषित होने की घटना ने व्यापक निंदा को जन्म दिया है, क्योंकि इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए। इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सभी प्रभावित लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की थी।
जहरीले पानी से हुई मौतों की जिम्मेदार है भाजपा : राहुल गांधी
