लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनरुद्धार कार्य को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया है।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वालों मेरे ऊपर मुकदमा लिखकर मुझे डराने धमकाने की कोशिश मत करो। तुम्हारे आकाओं ने पहले भी मुझ पर बहुत एफआईआर की है। तुमने मंदिरों को तोडने का पाप किया है जिसका सबूत सामने है। आंख खोलकर देखो। एफआईआर उन पापियों पर करो जिन्होंने मंदिर तोडा है।
इसको लेकर संजय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट को तहस नहस किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिरों को तोडा गया। इसको लेकर काशी के लोगों में गुस्सा है। मां गंगा के मंदिर को तोड दिया, जहां शिवालय रखा है उस स्थान को तोड दिया गया।
डराने की कोशिश मत करो’
काशीविश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा भी तोडी गई जिसका विरोध काशी के साधुओं ने किया। साधुओं ने घाट पर जाकर इसका वीडियो भी बनाया। इससे ज्यादा प्रमाण और साक्ष्य की आवश्यकता है? उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर जी के परिवार ने किया, यहां तक की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी ने भी विरोध दर्ज कराया। मगर एफआईआर मुझपर कर दी गई। मंदिरों को तोडने वाले पापियों पर कार्रवाई करो, मुझे डराने की कोशिश मत करो।
मणिकर्णिका घाट मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह पर मुकदमा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
