जेट प्लेन रनवे पर टेक आफ करते, असंतुलित होकर रनवे की झाड़ियों में उतरा,बाल बाल बचे’ पायलट समेत पांच सवार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज गुरुवार को एक हवाई पट्टी पर, एक प्राइवेट जेट प्लेन रनवे पर टेक ऑफ करते ही अचानक असंतुलित होकर रनवे समीपवर्ती झाड़ियां में उतर गया। इस दौरान प्लेन में पायलट समेत सवार पांच सभीलोग बाल बाल बच गए।
यह जानकारी आज पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खिमशेपुर में बीयर की लगने वाली एक फैक्ट्री के अधिकारी गण एक प्राइवेट जेट प्लेन से आए थे। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद सकवाई हवाई पट्टी पर इस खड़े जेट प्लेन से आज गुरुवार प्रातः करीब 10ः30 बजे पायलट कैप्टन नसीवबालम व फैक्ट्री अधिकारी अजय अरोड़ा समेत पांच लोग भोपाल रवाना होने के लिए सवार हुए। इसके बाद रनवे पर प्लेन के टेक ऑफ करते ही अचानक असंतुलित होकर यहप्लेन रनवे समीपवर्ती झाड़ियां में उतर गया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया और प्लेन में पायलेट समेत सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर,फायर ब्रिगेड ,पुलिस वल ने पहुंचकर सहायता कार्य किया। घटना की जांच जारी है।