बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) धरती माता बचाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मृदा संरक्षण से जुड़े प्रयासों की निगरानी समिति की कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विo/रा देवेन्द्र सिंह ने कहा कि धरती माता बचाओ अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि कृषि को टिकाऊ बनाकर कृषकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने इस अभियान के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य में सतत सुधार, रासायनिक उर्वरकों के उचित एवं संतुलित उपयोग से कृषि लागत में कमी लाना,उर्वरकों के संतुलित एवं संस्तुत मात्रा में प्रयोग से फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त कर कृषकों की आय में वृद्धि करना, उर्वरकों के गैर-कानूनी डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवंरासायनिक उर्वरकों में शुद्ध बचत होने पर राज्य को पी.एम. प्रणाम योजना के अंतर्गत अधिक अनुदान प्राप्त होने की संभावना पर गहनता से विचार-विमार्श करते हुए संबंाधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण और उपयोग पर सतत निगरानी रखते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होनें धरती माता बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

