लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की जरूरत नहीं है। सपा हमेशा अकेले दम पर सरकार बनाती है। उन्होंने कहा कि सपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर सरकार बनाएगी। वहीं, जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा, “..वो कभी अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं हुए और वो बहुत बड़े सहयोगी बनकर समाजवादी आंदोलन को बहुत आगे तक पहुंचाया। आज हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हैं और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।“ वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
