यूपी में अप्रैल-मई में नहीं 2027 विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव : टलना लगभग तय

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी में पंचायत चुनाव टलने की अटकलें लगभग तय मानी जा रही हैं। अप्रैल-मई में होने की बजाय ये 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं, मुख्य वजह जनगणना-2027 है।
चुनाव टलने के कारण
सरकार 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक हाउस लिस्टिंग कराएगी, जिसमें 75 जिलों में शिक्षक, लेखपाल और अधिकारी लगेंगे। इससे चुनावी तैयारियां प्रभावित होंगी। समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने से आरक्षण प्रक्रिया भी अटकी हुई है।
वहीं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि चुनाव अप्रैल-मई में ही तय समय पर होंगे। विभाग ने आयोग गठन का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन फैसला लंबित है। जून तक प्रक्रिया पूरी करने की डेडलाइन का भी जिक्र है।