फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिले में ,प्राचीन मेला श्री राम नगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में यूपी दिवस का शुभारंभ ,जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, माननीय जनप्रतिनिधियों, कला,संस्कृति,पर्यावरण चिकित्सा क्षेत्र की समस्त प्रख्यात हस्तियों, संत महापुरुषों के समक्ष,उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र राज्य प्रभार माननीय मंत्री श्री असीम अरुण जी के कर कमलों द्वारा हुआ, जिसमें सर्वप्रथम माननीय मंत्री श्री असीम अरुणजी ने मेले में आयोजित विकास प्रदर्शनी में जनपद के होम्योपैथिक विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का रूचिपूर्वक अवलोकन किया एवं होम्योपैथिक विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न चिकित्सा कार्यों ,औषधियों एवं लोकप्रिय होम्योपैथी इत्यादि की जानकारी ली। इसके बाद सांस्कृतिक पंडाल में जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया,जिनमें जनपद के होम्योपैथिक विभाग से दो चिकित्साधिकारियों ,डॉ सुरेंद्र सिंह एवं डॉ सुदीप कुमार को इसी क्रम में प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मंत्री असीम अरुण ने मेला श्री राम नगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में यूपी दिवस का किया शुभारंभ
