‘‘यूपी में लूटतंत्र चरम पर‘‘
लखनऊ।।(आवाज न्यूज ब्यूरो) राजधानी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में लूटतंत्र चरम पर है। सनातन व संतों का लगातार अपमान हो रहा है। वर्ष 2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच होगा। शिवपाल अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर पड़ना गर्व की बात है। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शिवपाल को सपा का मजबूत स्तंभ बताया। इस अवसर पर राज तिवारी के काव्य प्रबंध “शिवपालः एक सोच, एक सफर” का विमोचन भी किया गया।

