बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मे0सूबेदार फिलिंग स्टेशन, नेशनल हाईवे, पाल चौराहा, कन्नौज के निकट 20 मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट के नियमित उपयोग तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री इज्या तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

