कायमगंज पुलिस की बडी कामयाबी : पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, हथियारों के जखीरे सहित तीन गिरफ्तार

‘‘पूछताछ में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी : एसपी‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा और तीन लोगों को अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह ने कहा कि पूछताछ की जा रही है जांच में जो भी सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी करके तारीक खान,मुख्तयार खान व असद सभी निवासी मो० कलाखेल कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोग के पास से 1 देशी नाजायज राइफल 315 बोर,1 देशी नाजायज बन्दूक 12 बोर,1 देशी नाजायज पिस्टल 32 बोर,3 देशी नाजायज तमंचे 315 बोर,4 देशी नाजायज तमंचा 12 बोर,70 देशी नाजायज कारतूस पुनः भरे हुए 12 बोर,20 देशी जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर,17देशी कारतूस नाजायज पुनः भरे हुए 315 बोर,4 जिन्दा कारतूस नाजायज 32 बोर के बरामद हुए हैं। एसपी ने कायमगंज पुलिस को शाबाशी दी और कहा कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।