सावधान : किसी भी मौसम में हो सकता है डायरिया : डॉ सर्वेश यादव

‘‘डायरिया से सुरक्षा प्रदान करता ओआरएस और जिंक‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) 
बच्चों में होने वाली एक बीमारी है डायरिया, जिसके तहत बच्चों को पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं। इसी की रोकथाम के लिये पांच वर्ष तक के बच्चों को ओ आर एस और जिंक की टेबलेट दी जाती है। यह बातें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सर्वेश यादव ने ठंडी सड़क और राजीव गांधी नगर में हो रहे टीकाकरण के दौरान कहीं।
डॉ यादव ने कहा कि डायरिया किसी भी मौसम में हो सकता है कभी कभी यह रोग बच्चों में जानलेवा भी हो जाता है। अगर आपके बच्चे को दो या तीन से अधिक पानी जैसे पतले दस्त आ रहे हैं तो अपनी क्षेत्र की आशा बहु या एनम से संपर्क करें जिससे आपके बच्चे के शरीर में होने वाली पानी की कमी को ओआरएस और जिंक के माध्यम से पूरा किया जा सके और आपके बच्चे को सुरक्षा मिल सके! इसके साथ ही डॉ यादव ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इनका टीकाकरण बहुत जरुरी है। टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देते हैं इसलिए हमें अपने बच्चों को समय पर टीके लगवा लेने चाहिए। इस दौरान पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया लखनऊ से आये सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनिल द्विवेदी, अमरीश पांडे, अनुपम मिश्र, यूएनडीपी से मानव शर्मा और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल ऑफिसर डॉ शिवानी, फार्मासिस्ट पंकज,एएनएम आरती सागर, राखी आशा कार्यकर्ता संध्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।