अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिला अध्यक्ष बने सावन मिश्रा

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने सावन कुमार मिश्रा को फर्रुखाबाद जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनका स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अनंत होटल रेलवे रोड पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लगभग 20 नए पदाधिकारियो की नियुक्ति हुई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने इस मौके पर कहा कि संगठन हमेशा गरीब कमजोर पीड़ित व्यक्ति की आवाज बनता आया है। उसको न्याय दिलाने का काम पिछले 9 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। तीसरी बार संगठन ने हमारे कार्यों को देखते हुए पुनः उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जिसका निर्वहन हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।