पुलिस की बडी कार्यवाही : माफिया अनुपम दुबे के दो सगे भाई समेत आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के दो सगे भाइयों समेत आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजने की कार्रवाई की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मऊ दरवाजा में 11 फरवरी 2026 को कुख्यात माफिया अनुपम दुबे पुत्र स्वर्गीय महेश चंद दुबे निवासी ग्राम सहरसापुर थाना मोहम्मदाबाद व फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा जनपद फर्रुखाबाद गैंग लीडर के सगे भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व विनीत दुबे उर्फ बीनू, विजय विक्रम, आशुतोष द्विवेदी उर्फ वावी आदेश सिह, आशीष पांडे, धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौवे, अमित दुबे वव्बन, प्रवीन कटियार तथा महेंद्र कटियार समेत 11 गैंगस्टर सदस्यों के विरुद्ध धारा 3 ( 1) गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह, थाना कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी, कायमगंज कोतवाली उप निरीक्षक बलवीर सिंह, एसओजी,सार्विलास संयुक्त पुलिस टीमों ने अलग-अलग समय पर छापामारी करके गैंगस्टर अपराधियों में से प्रदेश के कुख्यात माफिया अनुपम दुबे के सगे भाई अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे उर्फ डव्वन, गैंग सदस्य जिन पर विभिन्न धाराओं में 29 मुकदमें व उनके दूसरे सगे भाई अमित कुमार उर्फ अमित दुबे बव्वन गैंग सदस्य जिन पर विभिन्न धाराओं में 20 मुकदमें कायम हैं, के साथ ही गैंग सदस्यों में महेंद्र कटियार, विनीत उर्फ वीनू, धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू तथा आदेश सिंह समेत आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार प्रदेश के कुख्यात माफिया गैंग लीडर अनुपम दुबे काफी समय से जेल के अंदर ही हैं।