बांट माप अधिकारी ने लगाया शिविर : कांटे और बाटों पर लगाई गई मोहर

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। नवीन मंडी समिति कायमगंज में बाट माप अधिकारी श्रीमती बीनू तिवारी ने कैंप लगाया मंडी समिति के विभिन्न दुकानदारों ने अपने कांटे बांट लाकर कांटे व बांट पर मोहर लगवाई ।
बांट माप अधिकारी से वार्ता करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि किसी व्यापारी को कोई भी परेशानी नहीं होना चाहिए और ना ही किसी दुकानदार से पैसा लिया जाए। अधिकारियों ने कहा कि सभी व्यापारियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा और इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तार से सील लगाई जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष इफ्तिखार भाई,नीरज राठौर ऋषभ पालीवाल आदि मौजूद रहे।
इसके बाद कोतवाली प्रांगण में त्योहारों को लेकर बैठक की गई जिसमें आदेश अग्निहोत्री व अन्य पदाधिकारी ने भागीदारी करके अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे तथा पुलिस के अधिकारियों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए सहयोग करने की बात कही।