फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बीते दिनों कोतवाली कायमगंज के गाँव जिजपुरा निवासी महेंद्र जाटव की 21 वर्षीय पुत्री नीलम जानवरों के बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी जिसे लोहिया से सैफई पीजीआई और वहां से लखनऊ रिफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर कीमत पर उनके साथ हैं, प्रशासन से न्यायिक/निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने की। सपा जिलाध्यक्ष के गाँव पहुंचने की खबर पाकर क्षेत्राधिकारी कायमगंज भी मौके पर पहुंच गए, क्षेत्राधिकारी कायमगंज से वार्ता के क्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की, और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान उनके साथ विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला सचिव रामविलास माथुर, जिला सचिव संतोष दिवाकर, विवेक मिश्रा आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल : झुलसी युवती मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग

