‘‘आखिरकार रंग लाई वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी अशोक कटियार की पैरवी’’
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के सख्त निर्देश के बाद सरकारी अभिलेखों में मर चुकी रामा देवी आज जिंदा हो गयी जिससे रामादेवी को पुनः पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
ब्लाक बढपुर के ग्राम कीरतपुर निवासी 75वर्षीय रामा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमसागर बाथम को निराश्रित विधवा पेंशन मिलती थी लेकिन तत्कालीन सचिव अंजलि श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी अभिलेखों में जीवित होने के बाद भी मृत दर्ज़ हो जाने से पेंशन मिलना बंद हो गया था। जिस पर रामादेवी आज वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी अशोक कटियार के साथ जिलाधिकारी से मिली। जिलाधिकारी ने प्रोवेशन अधिकारी को फोन पर निर्देश दिए,जिस पर प्रोवेशन अधिकारी ने आज रामादेवी के जीवित होने की आख्या निदेशक समाज कल्याण को भेज दी है। अशोक कटियार ने कहा कि पदीय कर्तव्य का पालन न करने और जीवित होने के बाद भी मृत दिखा कर सरकारी योजनाओं से गरीबों को बं़चित करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
डीएम की सख्ती से सरकारी अभिलेखों में मर चुकी रामा देवी आज फिर जिंदा
