‘‘कामर्शियल गैस सिलेंडर के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की जबर्दस्त शार्टेज’’
नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। बेंगलुरू, राजस्थान, तमिलनाडू के बाद मुंबई से भी कामर्शियल गैस सिलेंडर की शार्टेज होने के चलते रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की खबरें सामने आने लगी है। वहीं पूरे देश में घरेलू गैस सप्लाई पर भी संकट के बादल छा गये हैं और घरेलू सिलेंडर की कालाबजारी चरम पर पहुंच रही है। त्योहारी सीजन होने के चलते लोग उंचे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर है।
इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप पुरी को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया है कि यदि यही हाल रहा तो 50 फीसदी तक होटल और रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे। वहीं ईरान तेल रिफाइनरी में लगी आग का असर भारत पर भी पडऩे की संभावना है और जल्द ही उसके जहरीले धंएं की चपेट में आने की बात पर्यावरणविद उठा रहे हैं। कुल मिलाकर 10 दिनों के ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की आग के शोलों की तपिश भारत में महसूस की जाने लगी है। वहीं मिडिल ईस्ट के तनाव के चलते शेयर बाजार के हालात भी ठीक नहीं बताए जा रहे।
भारत में गैस की किल्लत : बंद होने लगे होटल और रेस्टोरेंट

