‘‘अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच डी.एम. ने गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप मालिकों की बुलाई बैठक’’
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए और कहां कि जिले में पेट्रोलियम और गैस की कमी नहीं है। एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से ही पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं। यदि कोई जमाखोरी करने की कोशिश करता है अथवा कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कहा गया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के मद्देनजर गैस की कमी होने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं जबकि इन अफवाहों में कोई दम नहीं है। अधिकारियों ने एजेंसी मालिकों को निर्देशित किया कि वह प्रॉपर बुकिंग करें और प्रॉपर तरीके से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराएं। एसपी आरती सिंह ने कहां कि पुलिस समय-समय पर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का भ्रमण करेगी और वहां पर कोई अफवाह फैलाता हुआ मिलेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की अफवाह ना फैलाएं। ऐसी स्थिति में स्थिति बिगड़ भी सकती है।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिला अधिकारी की तरफ से उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित करेंगे। खुले में पेट्रोल की आपूर्ति न करें। टंकियां में ही पेट्रोल दिया जाए। कृषि कार्यों हेतु अनुमानित तरीके से दिया जाने वाला डीजल या पेट्रोल एक बार में ना दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह कदम पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी न होने देने के लिए उठाए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और अफवाहों में न पड़ें। उन्होंने एजेंसी मालिकों व पेट्रोल पंप मालिकों से स्टाक सूची का प्रदर्शन करने की बात कही है। बैठक में अधिकांश पेट्रोल पंप मालिक और गैस एजेंसी मालिक मौजूद रहे। बैठक में कारगिल फिलिंग स्टेशन मोहम्दाबाद, बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन मोहम्दाबाद, गिरिराज पेट्रोलियम अलावलपुर मोहम्मदाबाद, गतिमान फ्यूल्स नगला खरबंदी, ओम साइन फिलिंग स्टेशन नवाबगंज, बाबा फिलिंग स्टेशन रुदायन, कायमगंज हरि फिलिंग स्टेशन भूलना पुर के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। इसके साथ ही इंडियन गैस सर्विस से एक सिंह उपस्थित नहीं रहे। अनुपस्थित लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
अफवाह में ना फंसे लोग, जिले में पेट्रोलियम पदार्थों व एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी