श्री रामपालजी महाराज के नाम से चल रहे कथित आश्रमों को बंद कराने का अभियान चला रहे कानपुर के रामचंद्र यादव

‘‘जमानत कराने के लिए लगातार कर रहे प्रयास’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  संत रामपाल वर्तमान में हत्या आदि मामलों में आजीवन कारावास की सजा में जेल में निरुद्ध हैं। उनके कुछ अनुयायियों ने दावा किया है कि संत रामपाल के बिना अनुमति के उनके कुछ तथा कथित अनुयाई फर्जी रूप से देश विदेश में आश्रम आदि का संचालन कर लोगों से धन उगाही कर रहे हैं,जिन्हें बन्द कराने का अभियान कानपुर के रामचंद्र यादव चला रहे हैं।
शहर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बात करने के दौरान रामपाल के अनुयाई कानपुर निवासी रामचंद्र यादव ने कहा कि साल 2014 से संत रामपाल हरियाणा की जेल में बंद हैं, लेकिन उनके परिवार के ही कुछ लोग देश व विदेशों में रामपाल के नाम पर आश्रम बनाकर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं जिस पर रोक लगाना अति आवश्यक है, सरकार को इस ओर न्यायोचित कदम बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे संत रामपाल महाराज को जमानत मिल सके और फर्जी रूप से चल रहे आश्रमों की सच्चाई सामने आ सके और उन्हें बंद किया जा सके। इस दौरान महेंद्र दास,अरविन्द व राम शरण दास भी मौजूद रहे।