भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन समारोह : पदाधिकारियों को दिए गए टिप्स

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर एवं नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यो नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ आगामी 28 मार्च से शुरू होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी के संदर्भ में बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिए।
जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि भाजपा के संगठन में नए पदाधिकारी को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना और उनको जिम्मेदारियां के लिए प्रेरित करना है। संगठन पर्व के माध्यम से पार्टी हर 3 वर्ष के बाद संगठन में एक बड़ा बदलाव करती है जो एक सतत प्रक्रिया है। पुराने पदाधिकारी के स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाते हैं जिससे संगठन चुस्त और दुरुस्त रहता है लेकिन पूर्व पदाधिकारियों को मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि नए पदाधिकारियों को गाइड करते हुए संगठन और पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराना चाहिए। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होता है। संगठन के आगे विभिन्न चुनौतियां हैं और कार्यकर्ता उस चुनौतियों को स्वीकार करता हुआ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव में पूरी टीम अनुशासन के साथ एकजुट होकर चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का कार्य करेगी।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा, भाजपा संगठन की यह खासियत है कि जो सबसे पीछे की पंक्ति में कार्यकर्ता बैठता है उसको सबसे आगे की पंक्ति में बैठने का अवसर मिलता है। नए दायित्व मिलने वाले कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियां समझते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के कार्यकाल के पूरे 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद संगठन पर्व की लंबी प्रक्रिया के तहत भाजपा को नई कार्यकारिणी मिली है। ऐसे बहुत से कार्यकर्ता है जिनको पहली बार संगठन में दायित्व मिला है लेकिन जो पूर्व में पदाधिकारी रहे हैं वह नए पदाधिकारियो का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य करें। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कटियार ने कहा कि संगठन में बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसलिए पूर्व हुए पदाधिकारियों को मायूस न होकर नए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है। पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने कहा पुराने और नए पदाधिकारियों का लक्ष्य है 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा नए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के अनुरूप सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने का कार्य करना है सभी अनुशासित व समर्पित रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। इस अवसर पर आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, अनुराग दुबे, अनु रश्मि दुबे, सर्वेश कुशवाहा, ठाकुर जितेंद्र सिंह, अशनील दिवाकर, संदेश राजपूत, अभिषेक बाथम, मनोज गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अनुराग सिंह, पंकज पाल, मनोज गंगवार, शिव मोहन सिंह, अभिषेक बाजपेई, श्वेता दुबे, प्रतिभा राजपूत, हिना दवे, सह मीडिया प्रभारी पियूष त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री संजय सिंह, जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, डॉ उदय प्रताप सिंह, रवि बाजपेई, मुकेश गुप्ता, अमूल्य गंगवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसनैन खान, नवनीत पांड,े सत्यवर्धन सिंह राठौड़, अंकित गुप्ता, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी, लालाराम शाक्य, विकास पांडे, रामनरेश गौतम, नीरज अवस्थी, हेमचंद्र राजपूत, अवनीश शाक्य, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। पार्टी के कॉन्फ्रेसिंग हॉल में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने नए पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें 28 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे। इसके लिए टोली बनाई गई है। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन के द्वारा नवीन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के सिद्धांत नीति और विचारधारा से अवगत कराया जाएगा।