फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता अंजनी के लाल पवन पुत्र श्री हनुमान जी महाराज का नगर में जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राचीन बाबा नीम करोली धाम, श्री बड़े बूढ़े हनुमान जी अढ़तियान ,श्री महाकाल मंदिर अंगूरी बाग, हनुमानगढ़ी गंगा तट, बड़े हनुमान जी भोलेपुर,गुरु राधा कृष्ण अखाड़ा खड़ियाई ,श्री बालाजी मंदिर रेलवे रोड,चिंतामणि बालाजी मठिया देवी बालाजी मंदिर, बैठे हुए हनुमानजी खतराना,बालाजी मंदिर बालाजी पुरम सहित नगर के अनेको हनुमान मंदिरों में प्रातः कालभक्तों ने बाबा को चोला चढ़ाया। भगवान का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद सुंदरकांड का हनुमान चालीसा का पाठ हवन यज्ञ वेद मंत्रों के साथ किया गया।
महा आरती के बाद भंडारे का भी जगह-जगह आयोजन
महाकाल मंदिर की प्रमुख महंत सुश्री अर्चना दीक्षित ने हनुमान जी का अभिषेक नूतन वस्त्र सिंगार महा आरती छप्पन भोग लगाकर उत्सव मनाया।
बड़े बूढ़े हनुमान जी मंदिर के बड़े पुजारी चंद्र प्रकाश औदिच्य ने भगवान का भव्य एवं दिव्य दरबार सजाया। प्रातः काल सिंगार, छप्पन भोग, सुंदर कांड का पाठ, महा आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ चन्द्र प्रकाश औदिच्य, पंडित अरुण पंडित, दीपक पंडित, हिमांशु ने वैदिक रीति से यज्ञ किया। बड़े पुजारी ने बताया कि कलयुग में श्री हनुमान जी को अमृता का वरदान मिला है। वह जग व्यापी हैं। श्री राम कथा के अनुरागी हैं। उनकी भक्ति से अष्ट सिद्ध नवनिधि के दाता हैं। सभी की मनोकामनाएं पूरी कर सभी भक्तों को मंगलमय आशीर्वाद दिया। भंडारे की व्यवस्था भक्तों ने संभाली।
नगर का प्राचीन मल युद्ध का अखाड़ा गुरु राधा कृष्ण खड़याई में श्री हनुमान अपार शक्ति के दाता का पूजन अर्चन के साथ उत्सव संपन्न किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया।
बैठे हुए हनुमान जी खतराना में भक्तों ने संगीत मय सुंदरकांड का पाठ किया, जिसमें भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर रेलवे रोड पर पंडित अनिल त्रिवेदी ने प्रातःकाल भगवान का चोला चढ़कर भव्य एवं दिव्य सिंगार किया। भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ एवं यज्ञ किया। तमाम भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।
श्री हनुमान जयंती : भक्तिमय रहा नगर का माहौल
