‘अंत्योदय’ संकल्प के साथ हर पात्र नागरिक तक पहुंच रहा विकास का सीधा लाभ
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर हर वर्ग के लोगों को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाकर ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार किया जा रहा है।
कार्यकर्ता ‘जन-सेतु’ बनकर घर-घर पहुंच रहे हैं और लोगों को न केवल योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि उन्हें सीधे उससे जोड़ भी रहे हैं। मोहल्ला बैठकों, हेल्प डेस्क और डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज के हर वर्ग जैसे महिलाओं, युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों से संवाद स्थापित कर संगठन का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
जन-सेवा का सेतु बन रहे कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सरकार और संगठन मिलकर एक टीम की तरह कार्य कर रहे हैं। हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना और उसे संगठन से जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जन-जन तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, जिला महामंत्री रामसेवक कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू कटियार, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, उदय नारायण त्रिपाठी, अवनीश दोहरे, अवधेश राठौर, रजनी पाल, संदीप गुप्ता, राजेश राजपूत, सुनील कुशवाह समेत सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

