कन्नौज : आधी आबादी को आरक्षण तो अच्छी बात पर गिनती तो सही करे पहले सरकार: अखिलेश

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  अपने लोकसभा क्षेत्र के एक दिनी भ्रमण पर आए सपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज पूरी रौ में दिखे। पत्रकारों से बात करते हुए वे खुलकर बोले और अपना, पार्टी का और 2027 के लिए विजन पूरी तरह साफ किया। वे बोले “संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और पीडीए बचे। बाबा साहब, लोहिया जी और नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है उसको लेकर हम लोग काम करेंगे। समाजवादी सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपाई लोग घबराए हुए हैं।”

“भारतीय जनता पार्टी वह दल है जिन्होंने कभी भारत का झंडा नहीं अपनाया, उनके संघी साथी, अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउंड लोगों ने कभी भारत का झंडा स्वीकार नहीं किया था। न ये समाजवादी हैं और न ही संविधान को मानने वाले लोग हैं।”

“समाजवादी पार्टी भी इस पक्ष में है कि महिलाओं को आरक्षण, सम्मान, अधिकार मिले। लेकिन जब आबादी के हिसाब से देने की बात आ रही है, जब गिनती ही गलत है, 2011 की गिनती कर रहे और आज 2026 है, आबादी बढ़ गई है। इनकी नियत ही नहीं है आरक्षण देने की।”

“भारतीय जनता पार्टी जब जनता से हार जाती है तब इलेक्शन कमीशन से मिलकर साजिश और षड्यंत्र करती है।”

“यह लोग खाली सिलेंडर तो दे सकते हैं लेकिन भरे सिलेंडर नहीं दे पाएंगे। जैसे खाद की बोरी में चोरी की इन्होंने वैसे सिलेंडर आप नपवा लो तो वजन कम है उसमें।”

“हम लोगों को 2027 की तैयारी करनी है और कन्नौज में तीनों सीटें जीतनी हैं, सभी सीटें जीतकर जा रही है यहां से समाजवादी पार्टी।”

“सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि अगर गरीब का नुकसान हो तो अपने ख़ज़ाने से पैसा पहुंचाए। जिस समय भारतीय जनता पार्टी हटेगी तभी आलू किसानों को लाभ मिलेगा।”

“एक्सप्रेसवे, बिजली का इंतजाम, पुलिस की गाड़ियों का इंतजाम, एंबुलेंस का इंतजाम सब समाजवादियों ने किया, बीजेपी सब बर्बाद कर रही है, इसलिए बर्बादी से बचना है।”

“बीजेपी को विनाश पसंद है, गड्ढे पसंद है, सब बुरी चीज पसंद है।”

“यह प्रीपेड पीड़ित लोग हैं इन सब पीड़ितों के साथ समाजवादी लोग हैं, भारतीय जनता पार्टी नए-नए तरीके लाती है जनता को लूटने के लिए, अब मीटर के माध्यम से लूट रहे हैं।”

“बीजेपी के लोग एडमिनिस्ट्रेशन और सिस्टम को खा जा रहे हैं, कहीं न्याय नहीं मिल रहा।