बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज नसिरापुर स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में सृष्टि के रचनाकार महर्षि कश्यप ऋषि व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती कार्यक्रम जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में एवं
दिनेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिर्षी कश्यप महाराज और निषाद राज गुह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा जो इस सृष्टि में योगदान दिए गए उन्हें याद किया गया सप्तऋषि में सबसे महान ऋषि महिर्षी कश्यप एवं भगवान राम के परम सहयोगी निषाद राज गुह को याद किया गया ।
आयोजित गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल ने अपने विचार रखते हुए कहां कि सप्त ऋषियों में सबसे उत्तम महर्षि कश्यप ऋषि और भगवान राम के परम भक्त निषादराज गुह को आज हम सभी लोग उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें याद करते हैं।
इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल एवं सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन और वरिष्ठ सपा नेता यश कुमार दोहरे,सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे, सुनील दिवाकर, विधानसभा उपाध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा कि हम सब कश्यप समाज के व्यवहार विभूतियों के साथ समाजवादी साथी खड़े हुए हैं हम सब उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं और श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।
समाजवादी पार्टी ने हमेशा कश्यप समाज को बढ़-चढ़ कर सम्मान दिया है हमारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माननीय अखिलेश यादव जी ने अभी घोषणा की थी कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी समाज के महापुरुषों की मूर्तियों को गोमती रिवर फ्रंट के पार्क में स्थापित किया जाएगा और सभी को बराबरी का सम्मान दिया जायेगा।
कार्यक्रम मे उपस्थित लोग जिन्होंने अपने वक्तव्य रखें और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव,जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, मुकुट सिंह यादव,राकेश कटियार,सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, वरिष्ठ सपा नेता विवेक पाल,नेम सिंह यादव, कमलेश कटियार, आनंद बाबू यादव, फहीम खान,अवधेश राठौर, सुधीर कश्यप, बृजलाल बाथम जी आदि नेताओं ने अपने विचार रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नितिन यादव, वरिष्ठ समाजवादी साथी सिब्बू तिवारी,सीताराम कश्यप, शनिल कुमार कश्यप,आदिल खान प्रभारी, हारून खान , रोहित कुशवाहा, रामचन्द्र कश्यप, सीताराम कश्यप,अच्छे खान,बृजलाल बाथम , बीपी सिंह यादव, ब्रजभान सिंह, दीपक नेता ,अंकित कन्नौजिया,रवि पाल,अनिरुद्ध यादव,नितिन पाल,टिंकू पाल ,रामविर कठेरिया, कल्लू हारून,कल्लू पाल, ज़ीशान वारसी,बालक राम यादव, अतुल यादव, अजय कटियार, राजेंद्र नाथ, ब्रजलाल बाथम, देवेंद्र पाल,देवेश कश्यप, अतुल यादव आदि लोग रहे।
