बृजेश चतुर्वेदी
‘‘बोले : आप ऐसे बात नहीं कर सकते’’ पश्चिम बंगाल से ऑब्जर्वर पद से हटाए गए।’’
नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) अनुराग यादव को वेस्ट बंगाल से चुनाव पर्यवेक्षक (व्इेमतअमत) पद से हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान अनुराग यादव की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब न दे पाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ज्ञानेश कुमार ने कुछ सख्त टिप्पणी कर दी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान अनुराग यादव ने कथित तौर पर कहा “आप ऐसे बात नहीं कर सकते” जिसके बाद मामला और गरमा गया। इस टकराव के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें ऑब्जर्वर पद से हटा दिया हालांकि आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला “प्रोफेशनल इनकम्पिटेंस” के आधार पर लिया गया है, न कि सिर्फ बहस के कारण। इस घटनाक्रम को नौकरशाही के भीतर बड़े विवाद के तौर पर देखा जा रहा है।

