कन्नौज : अखिलेश ने दी मनोज दीक्षित को विशेष तरजीह

छिबरामऊ से विधानसभा चुनाव लडाने की चर्चा

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  पूर्व मुख्यमन्त्री, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का सोमवार को कन्नौज दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। रहा। एक तरह से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने अभी से विसात बिछाना शुरू कर दी है।

2022 के विधान सभा चुनाव में सपा को कन्नौज जिले की तीनों सीटों पर हार का सामना करना पडा था जिससे सपा को करारा झटका लगा था क्योंकि कन्नौज अखिलेश का न केवल संसदीय क्षेत्र है बरन अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत भी उन्होंने कन्नौज से की थी और 2024 के लोकसभा चुनाव में

कन्नौज की सीट पौने दो लाख से जीतकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि कन्नौज की जनता में अभी भी उनका प्रभाव बरकरार है।

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कन्नौज दौरे में अखिलेश ने प्रमुख सुंगध व्यापारी और आशा ग्रुप के मनोज दीक्षित को काफी तरजीह दी जो आज राजनीतिक हलको में चर्चा का विषय रही। मनोज दीक्षित बीते लोकसभा चुनाव में उस समय चर्चा का केन्द्र बन गये थे जब उन्होंने कन्नौज के पूर्व भाजपा सांसद को निशाने पर लेकर कन्नौज की सभा में उनकी धज्जियां उड़ा दी थी।

सभा में श्री दीक्षित इकलौते ऐसे वक्ता थे जिन पर जिला प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन वह डरे नहीं। अखिलेश ने स्वयं उनके जुझारू तेवर की तारीफ की थी।

वैसे मनोज दीक्षित राजनीति में काफी दिनों से सक्रिय है। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के काफी करीबी रहे और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट से छिबरामऊ विधानसभा का चुनाव लड चुके हैं।

सपा सूत्रों का कहना है कि इस वार सपा कन्नौज की तीनो सीटे जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही है और इसका खुलासा कल अखिलेश ने स्वयं किया।

छिवरामऊ विधान सभा क्षेत्र में सपा के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह और पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिददीकी मजबूत स्तम्भ है लेकिन सपा के प्रत्याशी आपस में भिड़ जाते है और भाजपा आसानी से फतह कर लेती है।

इस बार छिबरामऊ में सपा नया चेहरा लाने की जुगत कर रही है। ऐसा जानकारी में आया है कि दोनो पूर्व विधायको को विश्वास में लेकर इस बार मनोज दीक्षित को मौका देकर भाजपा से सीट छीनने के लिए सपा गंभीर है।

बीते कत्रौज दौर में सांसद अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में श्री दीक्षित को अपने साथ बैठाया और उन्हे तरजीह दी जिससे नये कयास को बल मिला है। वैसे सपा के राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि श्री दीक्षित छिबरामऊ में सपा के मजबूत प्रत्याशी साबित होंगे।